शिक्षक_का_अदभुत_ज्ञान
#शिक्षक_का_अदभुत_ज्ञान एक बार एक चिंतनशील शिक्षक ने अपने 7th - 8th स्टेंडर्ड के बच्चों से पूछा कि आप लोग कहीं जा रहे हैं और सामने से कोई कीड़ा मकोड़ा या कोई साँप, छिपकली या कोई गाय-भैंस या अन्य कोई ऐसा विचित्र जीव दिख गया, जो आपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा हो, तो प्रश्न यह है कि आप कैसे पहचानेंगे कि वह जीव "अंडे" देता है या बच्चे ? क्या पहचान है उसकी ? अधिकांश बच्चे मौन रहे जबकि कुछ बच्चों में बस आंतरिक खुसर-फुसर चलती रही...। मिनट दो मिनट बाद फिर उस चिंतनशील शिक्षक ने स्वयं ही बताया कि बहुत आसान है,, जिनके भी "कान बाहर" दिखाई देते हैं वे सब बच्चे देते हैं और जिन जीवों के "कान बाहर नहीं" दिखाई देते हैं वे अंडे देते हैं.... ।। फिर दूसरा प्रश्न पूछा कि– ये बताइए आप लोगों के सामने एकदम कोई प्राणी आ गया... तो आप कैसे पहचानेंगे की यह शाकाहारी है या मांसाहारी ? क्योंकि आपने तो उसे पहले भोजन करते देखा ही नहीं, बच्चों में फिर वही कौतूहल और खुसर फ़ुसर की आवाजें..... शिक्षक ने कहा– देखो भाई बहुत आसान है,,...